मनोज तिवारी 🎂जन्म 01 फरवरी 1971
1 फ़रवरी 1971 कबीर नगर चुरह, वाराणसी
पत्नी: सुरभी तिवारी (विवा. 2020), रानी (विवा. 1999–2012)
दल: भारतीय जनता पार्टी
नामांकन: इंडियन टेली पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ टेलीविज़न पर्सनैलिटी · ज़्यादा देखें
पिछले चुनाव अभियान: 2024 Indian general election in Delhi, लोक सभा चुनाव, 2019
एक भारतीय राजनीतिज्ञ, गायक और अभिनेता हैं जो उत्तर पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने 2009 का आम चुनाव समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गोरखपुर लोकसभा से लड़ा लेकिन योगी आदित्यनाथ से हार गए।
फिर, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में 2014 का भारतीय आम चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
उन्हें 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
वह दिल्ली में भाजपा संगठन के प्रमुख थे जब पार्टी ने 2017 एमसीडी चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।
वह बिग बॉस में प्रतियोगी थे।
पीफिल्मों में कार्य करने से पूर्व मनोज तिवारी ने तकरीबन दस साल भोजपुरी गायक के रूप में कार्य किया। सन 2003में उन्होने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला'में अभिनय किया जो मनोरंजन और आर्थिक दृष्टि से बहुत सफल फिल्म साबित हुई और माना जाने लगा की भोजपुरी फिल्मों का नया मोड़ शुरू हो चुका है। इसके बाद उन्होने दो और फिल्मों 'दारोगा बाबू आई लव यू' और 'बंधन टूटे ना'नामक फिल्मों में अभिनय किया।
मनोज तिवारी ने एक टेलीविज़न कार्यक्रम 'चक दे बच्चे' में बतौर मेज़बान कार्य किया। सन 2010में मनोज तिवारी ने प्रतिभागी के तौर पर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया। मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'ए भौजी के सिस्टर' नामक फिल्मों में साथ-साथ कार्य कर चुके हैं। सन 2011के मध्य में मनोज और उनकी पत्नी रानी में अलगाव हो गया।
मनोज तिवारी ने नयी धुनें,गाने और एल्बम बनाना जारी रखा। उन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए एक लोकप्रिय गीत 'जिया हो बिहार के लाला' भी गाया। मनोज तिवारी सन 2011में बाबा रामदेव द्वारा रामलीला मैदान पर शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे। 2009में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीति में अपना भविष्य आज़माया था किन्तु असफल रहे थे। फिलहाल तिवारी बीजेपी की तरफ से राजनीति में सक्रिय हैं।और उतर-पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य हैं।
2009में मनोज तिवारी ने गोरखपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा चुनाव में बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार हिस्सा लिया किन्तु भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ से चुनाव हार गए। मनोज तिवारी अगस्त महीने में अन्ना हज़ारे द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में भी सक्रिय रहे। सन 2014के आम चुनावों में मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए और चुनाव जीत गए।
मनोज तिवारी क्रिकेट के समर्थक हैं और इन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की ओर से खेला भी है। अपने गृह-क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए तिवारी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टोली बनाने की भी कोशिश की। वो बिहार क्रिकेट की कीर्ति आजाद एसोसिएशन से भी सम्बद्ध रहे हैं। इनकी महेंद्र सिंह धोनी से शुरू से ही अच्छी मित्रता रही है। उन्होने ये घोषणा की थी कि वो विश्व कप 2011की विजेता टीम इंडिया को समर्पित एक मंदिर का निर्माण करवाएँगे। उन्होंने यह भी कहा है कि वो अपने गृह नगर के कैमूर जिले में एक विश्व स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराने की योजना बना रहे हैं।
मनोज तिवारी ने 1999 में अपनी पहली पत्नी रानी तिवारी से शादी की।उनकी एक बेटी है जिसका नाम रीति है। 2011 में, मनोज और रानी शादी के 11 साल बाद तलाक की कार्यवाही में शामिल थे। उन्होंने 2012 में तलाक ले लिया।
बाद में उन्होंने सुरभि से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 30 दिसंबर 2020 को हुआ।
📺मनोज तिवारी ने छोटे पर्दे पर निम्नवत कार्य किया गया है।
बिग बॉस सीजन-4, सन 2010 में(प्रतिभागी)
सुर संगम सीजन-1 और सीजन-2 (होस्ट)
नहले पे दहला(होस्ट)
भारत की शान -संगीत प्रतियोगिता(होस्ट)
चक दे बच्चे(होस्ट)
वैलकम-बाज़ी मेहमान नवाजी की, सन 2013 में(प्रतिभागी)
🎥अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी की कुछ चुनिन्दा भोजपुरी फिल्में निम्नवत हैं-
ससुरा बड़ा पैसा वाला
दारोगा बाबू आई लव यू
बंधन टूटे ना
कब अइबू अंगनवा हमार
ऐ भऊजी के सिस्टर
औरत खिलौना नहीं
धरती कहे पुकार के
No comments:
Post a Comment