Monday, February 3, 2025

रवि त्रिपाठी (जनम)

रवि त्रिपाठी 🎂04फरवरी, 1978

रवि त्रिपाठी/रवि के त्रिपाठी 
🎂जन्म 04फरवरी, 1978

एक प्रख्यात भारतीय पार्श्वगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता व टेलीविजन मेज़बान हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन २) से ख्याति मिली। उन्होंनें दूरदर्शन के क्लोज-अप-परफॉर्मर जैसे कार्यक्रम की मेज़बानी की हैं।
इनके पिता श्रीकृष्ण त्रिपाठी, प्रतापगढ़ जिला के लालगंज तहसील में भूमि एवं जल संरक्षण विभाग]में अधिकारी रहें है और माँ श्रीमती सुमित्रा त्रिपाठी एक गृहणी हैं। त्रिपाठी ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की। वे पटियाला घराने से आते हैं, और बेल्हा प्रतापगढ़ के पैत्रिक निवासी हैं।

रवि लखनऊ विश्वविद्यालय सें स्नातक हैं। कुछ वर्ष तक भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से संगीत की शिक्षा प्राप्त की। बाद में वे प्रसिद्ध संगीतकार सुरेश वाडकर के संगीत के गुण सीखे।

वर्ष 1992में रवि मुम्बई आए जहाँ पर उनकी मुलाकात महान संगीतकार रवीन्द्र जैन से हुई, उसके बाद वह सफलता के मुकाम पर पहुंचा तो मुम्बई की कई नामी-गिरामी सख्सियत से मुलाकात हुई, और रवि इण्डियन आइडल के साथ ही कई सीरियलों व रंग मंचों के माध्यम से देश के कोने-कोने में अपने आवाजों का जादू बिखेर दिया। वर्ष  2006में इण्डियन आइडल के दूसरे सीजन में टॉप फाइनलिस्ट मे जगह बनाने के बाद रवि ने दूरदर्शन के संगीत रियालिटी शो क्लोज-अप-परफोर्मर की मेज़बानी की।

अक्षय कुमार व दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म चाँदनी चौक टू चाइना से बॉलीवुड में फिल्मी कैरियर शुरूआत हुई, जिसमे रवि ने बप्पी लहरी के साथ 'इंडिया से आया तेरा दोस्त' गाना गाया। रवि के डेब्यूट एलबम 'बांते' को भी संगीत प्रेमियो द्वारा काफी सराहना मिली। टाइम्स म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत एलबम बाते, जिसे जगजीत सिंह, सुरेश वाडकर, रविन्द्र जैन, निदा फ़ाज़ली की उपस्तिथी में गायक सोनू निगम द्वारा मुंबई में लॉन्च किया गया।

त्रिपाठी ने सोनी टीवी, इमेजिन, स्टार प्लस, जी टीवी, ई टीवी, एवं लाइफ ओके जैसे कई टीवी वाहिकाओं के लिए संगीत किया। इन वाहिकाओं मे आने वाली सीरियल्स के लिए बैकग्राउंड गीत व सीरियल्स के टाइटल गीत भी गाएं।

वर्ष 2009 में रवि त्रिपाठी ने एशियाई खेल के काउंटडाऊन शो में हॉलीवुड स्टार जैकी चैन के साथ परफॉर्म कर चीन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही एशियाई खेल के समापन समारोह मे भी उन्हें आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान का जय हो गाना गाया।

जब मैं गाना गा रहा था, तो जैकी चेन भी स्टेज पर आकर बड़े उत्साह से उछल कूद मचाने लगे. उन्होंने मेरी पीठ थपथपाई और कहा कि तुम बहुत अच्छा गाते हो।

“”
बीबीसी से वार्तालाप में रवि ने कहा। 
रवि वर्ष  2016की आगामी बॉलीवुड रेड सिग्नल में संगीत दे रहे है, जिसमे कैलाश खेर ने भी आवाज दिया है। बतौर संगीत निर्देशक यह रवि की पहली बॉलीवुड फिल्म हैं।

वर्ष 2016 में रवि निर्देशक रवि कश्यप की भोजपुरी फिल्म भौजी आई हमार अंगना में बतौर अभिनेता डेब्यू कर रहे है। इस फिल्म में रवि मुख्य किरदार निभा रहे है। साथ ही अभिनेत्री अंजना सिंह और अभिनेता विक्रम सिंह भी मुख्य किरदार में है।

🎧एलबम्स🎧

बातें
मोरे कृष्णा
श्री सिद्धिविनायक मोरया
किनारा
धुँआ धुँआ
झनकार

📺2006 
इंडियन आइडल (संस्करण 2)
टॉप 7 मेगा फाइनलिस्ट
सोनी टीवी
2008 
क्लोज-अप-परफ़ॉर्मर
मेज़बान
दूरदर्शन

📀डिस्कोग्राफ़ी

2008 "इंडिया से आया तेरा दोस्त" चाँदनी चौक टू चाइना बप्पी लहरी 

🎥फिल्मोग्राफी

2016 'भौजी आई हमार अंगना किशन भोजपुरी

No comments:

Post a Comment

करण सिंह ग्रोवर

करन सिंह ग्रोवर 🎂जन्म की तारीख और समय: 23 फ़रवरी 1982 , नई दिल्ली पत्नी: बिपाशा बसु (विवा. 2016), जेनिफर विंगेट (विवा. 2012–2014), करन सिंह...