जन्म भूमि पंजाब
⚰️मृत्यु07 फ़रवरी, 2022
मृत्यु स्थान नई दिल्ली
🎂06 दिसंबर 1947, सरहली कलान
⚰️07 फ़रवरी 2022, नई दिल्ली
लंबाई: 2.01 मी
बच्चे: निपुणिका सोबती
इनाम: अर्जुन पुरस्कार - एथलेटिक्स
वज़न: 122 kg
कर्म भूमि भारतकर्म-क्षेत्र एथलेटिक्स, अभिनय
मुख्य फ़िल्में 'करिश्मा कुदरत का', 'युद्ध', 'जबरदस्त', 'सिंहासन', 'खुदगर्ज', 'लोहा', 'मोहब्बत के दुश्मन', 'इलाका' आदि।
पुरस्कार-उपाधि अर्जुन पुरस्कार, 1967
प्रसिद्धि टीवी धारावाहिक 'महाभारत' के भीम
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार की आखिरी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम 'महाभारत और बर्बर' था।
भारतीय फ़िल्म तथा छोटे परदे के अभिनेता थे। उन्हें बी. आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने के कारण ख्याति मिली। प्रवीण कुमार ने अपने कॅरियर में एक्टिंग के अलावा खेल में भी हिस्सा लिया था। वह एक एथलीट भी थे। उन्होंने दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने देश के लिए कई गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए। खेल के प्रति उनके योगदान के लिए साल 1967 में उन्हें 'अर्जुन पुरस्कार' से नवाजा गया था।
परिचय
प्रवीण कुमार अपनी विशाल कदकाठी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका भी निभाई। साढ़े 6 फीट लंबे अभिनेता और खिलाड़ी प्रवीण कुमार पंजाब के रहने वाले थे। एक्टिंग में आने से पहले वह एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह अर्जुन अवार्डी भी रहे। खेल के कारण ही प्रवीण कुमार को 'सीमा सुरक्षा बल' में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी।
अभिनय शुरुआत
ट्रैक और फील्ड स्पोर्ट्स में सफल कॅरियर के बाद, प्रवीण कुमार ने 70 के दशक के अंत में मनोरंज की दुनिया में कदम रखा। टाइम्स ऑफ इंडिया के को दिए एक इंटरव्यू में प्रवीण कुमार ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन करने को याद करते हुए बताया था कि- वह एक टूर्नामेंट के लिए कश्मीर में थे। उनकी पहली भूमिका रविकांत नागाइच के निर्देशन में बनी थी जिसमें उनका कोई डायलॉग नहीं था।
बाद में प्रवीण कुमार ने साल 1981 में फिल्म 'रक्षा' में अहम भूमिका निभाई। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की 'शहंशाह' में 'मुख्तार सिंह' के रूप में उनकी सबसे यादगार उपस्थिति थी। प्रवीण कुमार की फिल्मोग्राफी में 'करिश्मा कुदरत का', 'युद्ध', 'जबरदस्त', 'सिंहासन', 'खुदगर्ज', 'लोहा', 'मोहब्बत के दुश्मन', 'इलाका' और अन्य जैसे कई फिल्मों का हिस्सा रहे। 80 के दशक के आखिरी वक्त में उन्हें बी. आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में भीम की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया। दर्शकों के जेहन में यह किरदार काफी अहम रहा।
राजनीति
50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार की आखिरी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम 'महाभारत और बर्बर' था। प्रवीण कुमार सोबती ने यहां भीम का किरदार निभाया था। इसके बाद अभिनय छोड़ प्रवीण कुमार ने राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के वजीरपुर से चुनाव लड़ा था। लेकिन जीत न सके। कुछ समय बाद उन्होंने आप को छोड़कर भाजपा को जॉइन कर लिया।
मृत्यु
प्रवीण कुमार का निधन 7 फ़रवरी, 2022 को हुआ। भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने 74 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
2013 में प्रवीण आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। उन्होंने आप के टिकट पर वजीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। अगले साल, वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
🎥
1981 रक्षा गोरिल्ला
मेरी आवाज़ सुनो जस्टिन
1982 गज़ब गुर्गा
1983 हमसे ना जीता कोई तस्कर लोबो
हम से है ज़माना कातिल
1984 लोरी गुंडा
हम हैं लाज़वाब गुर्गा
जागीर दजांगो डी'कॉस्टा
1985 करिश्मा कुदरत का ज़ोरावर
युद्ध ज़ाका
ज़बरदस्त गुंडा
आखिर क्यों? गुंडा
महा शक्तिमान गुंडा
1986 सिंहासन काल भैरव
मानव हत्या
चंबल का बादशाह डाकू
अधिकार गुंडा
अविनाश गली का गुंडा
रात के बाद गुर्गा
1987 नाम-ओ-निशान राका
खुदगर्ज़ स्पोर्ट्स क्लब में दानव
लोहा गुर्गा शेरा का आदमी
हुकूमत गुंडा
डाक बंगला गुंडा
दिलजला गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड
तेरा करम मेरा धरम गुंडा
1988 शहंशाह मुख्तार सिंह जेके का आदमी
मोहब्बत के दुश्मन भाड़े का हत्यारा
कमांडो गुर्गा
मालामाल जल्लाद सिंह
अग्नि Chief of the natives
बीस साल बाद गुंडा
प्यार मोहब्बत गली का गुंडा
दुख-दर्द गुर्गा
महाभारत भीम टीवी श्रृंखला
1989 संतोष कुंदन का गुर्गा
मिट्टी और सोना शिंघो
इलाका कैदी – नागर का गुर्गा
शहज़ादे गली का जुआरी
मेरी ज़बान पहलवान
एलान-ए-जंग गुर्गा काला नाग का आदमी
लहू की आवाज़ कातिल
1990 आतिशबाज़ केवल और शमशेर का गुंडा
घायल भीम जी अतिथि भूमिका
आज का अर्जुन गुर्गा ठाकुर का आदमी
काली गंगा हुकुमचंद का गुर्गा
शेर दिल गुर्गा रंजीत का आदमी
नाका बंदी गुर्गा
आग और अंगारे गली का गुंडा
माइकल मदना कामा राजन भीम तमिल फिल्म
1991 शंकरा गोगा
अज़ूबा वजीर का आदमी
1992 पनाह प्रवीण कुमार
हमला शेर खान
वक्त का बादशाह गुंडा
1994 बेटा हो तो ऐसा शेरा
किष्किंदा कांड ट्रक चालक तेलुगु फ़िल्म
1996 जान गुंडा
अजय तिवारी
1997 सूर्यपुत्र शनिदेव हनुमान
1998 शाम घनशाम गुंडा
ट्रेन टू पाकिस्तान गुंडा
2013 महाभारत और बरबरीक भीम धर्मेश तिवारी द्वारा निर्देशित फ़िल्म
No comments:
Post a Comment